Pilibhit News: शाहजहांपुर निवासी चेन स्नेचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार,चेन बरामद
पीलीभीत, सितम्बर 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र की अवधनगर कॉलोनी में महिला से सोने की चेन छिनैती की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए शाहजहांपुर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से छीनी गई सोने की चेन भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसका साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।अवधनगर कॉलोनी निवासी जानकी देवी पत्नी मोहनलाल बीते शुक्रवार को दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कॉलोनी में ही उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के पुत्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.