पीलीभीत, अगस्त 19 -- Pilibhit News: पीलीभीत। दक्षिण भारत से 2022 में लाए गए पालतू हाथियों के दांत उम्र के साथ अब बड़े हो गए हैं। इनको प्रक्रियागत काटने के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। दुधवा से पहुंचे चिकित्सकों के दल ने यहां आकर दांतों का माप लिया। साथ ही कुछ सैंपल लिए गए हैं। ताकि इनका स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड बना कर रोस्टर से प्रक्रिया कराई जा सके। छोटा सूर्या, बड़ा सूर्या, मणिकांत और मादा निसर्गा को पीटीआर लाया गया था। इसके बाद इनकी यहां ट्रेनिंग चल रही थी। अब चारों को ही पीटीआर में चार साल हो गए हैं। पिछले दिनों हाथी दिवस पर एफडी पीपी सिंह ने कुछ वक्त हाथियों के साथ बिताया था। इसके बाद तय हुआ कि इनका हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण रुटीन में क्रमवार कराया जाए। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने हाथियों की सही देखभाल का निर्देश दियाचिकित्सकों ...