पीलीभीत, नवम्बर 28 -- Pilibhit News: कलीनगर। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शारदा सागर डैम के चुका रैंप का निर्माण कार्य आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद रैंप का काम पूरा नहीं हो सका। वहीं, जिन हिस्सों में निर्माण कराया गया है, वहां से रैंप की सतह उखड़ने लगी है। इसके अलावा किनारे बनाई गई बाउंड्री भी जगह-जगह से दरककर टूट रही है। निर्माण की यह स्थिति देखकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उन्होंने काम की गुणवत्ता और जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। शारदा सागर डैम को पीलीभीत का मिनी गोवा कहा जाता है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। चूका रैंप डैम का प्रमुख हिस्सा है। इसी स्थान से पर्यटक डैम के विशाल जलक्षेत्र का नजारा देखने के साथ ही नौकायन का आनंद लेते हैं। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने क...