पीलीभीत, सितम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के बाद बनवसा बैराज से शारदा नदी में 1.92 लाख और दियूनी बैराज से देवहा नदी में 34 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिस कारण दोनों नदियां उफना गई। शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी के उफान पर आने से कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र के नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मंगलवार शाम तक क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई थी। इसी तरह देवहा नदी में पानी छोड़े जाने के बाद नदी के तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। बनबसा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार दोपहर तक करीब पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की...