Pilibhit News: शारदा नदी में मिला अधेड़ का शव, परिजनों में कोहराम
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पूरनपुर। एक दिन पहले गायब हुए अधेड़ का शव शारदा नदी में मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज निवासी 55 वर्षीय भगवान दीन पुत्र सरजू राम कुछ दिन पहले अचानक गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उनके पुत्र वीरेन्द्र कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसमें भगवान दीन की दिमागी हालत ठीक न होने पर घर से बिना बताए चले जाने के बारे में बताया। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर भगवानदीन की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को गांव राणा प्रताप नगर के सामने शारदा नदी में भगवानदीन का शव बहता हुआ मिला। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उनके परिजनों को सूचना दी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव कब्जे न लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ शरद य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.