Pilibhit News: शारदा नदी में नाव संचालन रोका गया, फंसे सैकड़ों लोग
पीलीभीत, अक्टूबर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। मानसून का सीजन समाप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की पहल पर शुरू कराया गया नाव संचालन रुकवा दिया गया है। शारदा पार के सैकड़ों लोगों का कारवां अचानक रुकने से लोग फंस गए। जरूरत का सामान और अन्य गतिविधियों के लिए यहां लोग पहुंचे थे। शारदा नदी में पानी अधिक होने के कारण एकाएक बिना पूर्व सूचना के लोग यहां आने जाने में फंस गए हैं। नाव संचालन की गतिविधियों को देखने वाले बबलू मांझी के मुताबिक शारदा नदी के पानी को देखते हुए चंदिया हजारा पुलिस ने आनन फानन में निर्देश जारी किए हैं। जिससे तत्काल नाव का संचालन रोक दिया गया है। बता दें कि नाव संचालन पिछले दिनों शुरू कराया गया था। दो तीन बार संचालन को रोका और चालू किया गया। पर बाद में रविवार को इसे अचानक रोक दिया गया है। इससे नाव से आने जाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.