पीलीभीत, अगस्त 7 -- Pilibhit News: कलीनगर। जिले में भले बारिश नहीं हुई पर शारदा नदी का जलस्तर शाम तक बढ़ जाएगा। वजह है कि शारदा नदी में बनबसा बैराज से पानी छोड़ा गया है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के बाद 1.21 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है। यह पानी देर शाम तक पहुंचने के आसार हैं। इसके चलते डीएम ने कलीनगर और पूरनपुर तहसील क्षेत्र के तहसील प्रशासन को अलर्ट किया है। साथ ही नदियों के आसपास जाने पर रोक लगाने को कहा है। नदियों के आसपास न जाने देने की हिदायतों के बीच बाढ़ चौकियों को एक बार फिर से अलर्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- तबाही मचाने लगी शारदा नदी; पानी में समाई 50 एकड़ जमीन, गन्ने की फसलें बर्बाद, मोहाना के तेवर भी सख्त ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना या गतिविधियां सामने न आने पाएं। कलीनगर और पूरनपुर के तमाम तटीय इलाकों में जलभराव आदि को...