Pilibhit News: शारदा नदी के धनाराघाट पर नाव संचालन को लेकर असमंजस
पीलीभीत, अक्टूबर 26 -- नाव संचालन को लेकर असमंजस Pilibhit News: पूरनपुर। शारदा नदी के धनारा घाट पर नाव संचालन का मामला पुलिस और जनप्रतिनिधियों के बीच उलझकर रह गया है। कभी नाव का संचालन शुरू हो जाता है तो कभी पुलिस के निर्देश पर इसे बंद करा दिया जाता है। तीन दिनों से चल रही इस उठापटक के चलते हजारा क्षेत्र के लोगों को नदी पार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को भी नाव संचालन को लेकर यही स्थिति बनी रही। रविवार सुबह नाव लोगों को लेकर नदी पार गई थी। इसके बाद अचानक पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर चंदिया हजारा चौकी प्रभारी घाट पर पहुंचे और नाव का संचालन बंद करा दिया। इससे नदी के दूसरी ओर जाने के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाव नहीं आने से घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही। काफी देर इंतजार करने के बाद कई लोग मायूस होकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.