Pilibhit News: शारदा नदी के कटान से सैकड़ों किसानों की जमीन नदी में समाई
पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पूरनपुर/हजारा। ट्रांस शारदा क्षेत्र के ग्राम हजारा में शारदा नदी का तेज कटान किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। नदी के कटान में सैकड़ों किसानों की उपजाऊ जमीन समाहित होने की सूचना पर विधायक बाबूराम पासवान मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। किसानों ने उन्हें कटान से हो रहे नुकसान की जानकारी दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ खंड के एक्सईएन आशुतोष कुमार और एसडीओ को भी मौके पर बुलाया गया। पीड़ित किसानों की मौजूदगी में पूरे प्रभावित क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जो जमीनें नदी में समा चुकी हैं, वहां आगे होने वाले नुकसान को रोकने के लिए मौके पर उपलब्ध फ्लड-कंट्रोल सामग्री से तत्काल काम शुरू करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले के तटबंधों के पौधे, या तो सूख गए या फिर मवेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.