पीलीभीत, अक्टूबर 29 -- बाढ़ और कटान से बचाव के लिए 11 परियोजनाओं का प्रस्ताव Pilibhit News: पूरनपुर। शारदा नदी के कटान और बाढ़ से प्रभावित पूरनपुर के गांवों को बचाने के लिए विधायक बाबूराम पासवान ने पहल की है। उन्होंने जलशक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात कर 83.65 करोड़ की 11 परियोजनाओं की मंजूरी देने को आग्रह किया है। विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव में शारदा नदी के बाएं किनारे स्थित गांवों और तटबंधों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसमें नहरोसा और चकलबुआ फार्म, राणा प्रताप नगर और चिरैया टोला, हजारा व शास्त्रीनगर समेत कई गांवों को कटान से बचाने के लिए निरोधक कार्य कराने की मांग की गई है। इसके अलावा धनाराघाट पर निर्माणाधीन पुल के अपस्ट्रीम में नदी तट की सुरक्षा, मार्जिनल बांध और मटैया लालपुर के बीच बाढ़ व कटान से ब...