पीलीभीत, जुलाई 20 -- Pilibhit News: कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे तहसील कलीनगर क्षेत्र के नौजलहा नकटहा गांव में शारदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में बाढ़ से बचाव के लिए बाढ़ खंड द्वारा कराया जा रहा तटबंध निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है। गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। अगर शारदा का पानी और बढ़ा तो अधूरा निर्माण बह जाएगा और सीमावर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाएगा। नौजलहा नकटहा गांव शारदा नदी के किनारे बसा हैं। हर साल बरसात में यहां कटान की समस्या होती है।

निर्माण कार्य की प्रगति जून तक साठ फीसद काम पूरा करने का लक्ष्य था। पर अब जुलाई के आखिरी सप्ताह में भी काम सिर्फ चालीस फीसद ही हुआ है। बीच-बीच में मजदूर और मशीनें गायब रहती हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तटबंध पर जो बो...