Pilibhit News: शारदा के कटान से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, मुआवजे की आस
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: पूरनपुर/ हजारा। हिटी ट्रांस शारदा क्षेत्र के हजारा में शारदा नदी के लगातार हो रहे कटान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। कई एकड़ कृषि भूमि नदी में समा चुकी है और अब गांव पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीण लगातार कटी भूमि के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने कटान स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कटी कृषि भूमि का ब्योरा जुटाकर रिपोर्ट तैयार की।शारदा नदी का कटान शारदा नदी इन दिनों हजारा क्षेत्र में लगातार कटान कर रही है। नदी की धारा की चपेट में आकर किसानों की उपजाऊ जमीन नदी में समा रही है। कटान का दायरा बढ़ने से ग्रामीणों को अब गांव की सुरक्षा को लेकर भी चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते प्रभावी बचाव कार्य नहीं हुआ तो स्थिति और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.