Pilibhit News: शारदा का पानी उतरने के बाद भी नहीं थमीं दुश्वारियां
पीलीभीत, सितम्बर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा नदी का पानी ट्रांस क्षेत्र के गांव और ग्रामीणों के घरों में घुसने के 24 घंटे बाद गुरुवार को धीरे-धीरे उतार पर आ गया। पानी कम होने के बाद भी ग्रामीणों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। घरों में कीचड़ और गंदगी जमा होने से ग्रामीणों को अपना सामान सुरक्षित रखने में परेशानी हो रही है। यही वजह है कि कई ग्रामीणों ने घरेलू सामान अभी भी ऊंचे स्थानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रख छोड़ा है। मंगलवार को बनवसा बैराज से अलग-अलग चरणों में करीब दो लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में डिस्चार्ज किया गया था। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार रात करीब 11 बजे बाढ़ का पानी हजारा क्षेत्र में पहुंचा। देखते ही देखते हजारा और शास्त्रीनगर गांव में पानी तेजी से घुस गया। इसके साथ ही सिद्वनगर-भुरजनिया मार्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.