Pilibhit News: शारदा का जलस्तर घटा, धनाराघाट पर कटान नहीं थमा
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत/पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर शनिवार को कुछ कम हुआ है, लेकिन धनाराघाट में निर्माणाधीन पुल के पास कटान का सिलसिला जारी है। नदी तेजी से किनारे को काट रही है। कटान की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीण अपने स्तर से वन संपदा के पेड़ों को तारों से बांधकर नदी के बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। इससे फिलहाल कुछ राहत दिखाई दे रही है, लेकिन नदी का कटान इसी तरह जारी रहा तो वन संपदा नदी में समा जाएगी। धनाराघाट क्षेत्र में शारदा का रुख पहले ही दाहिने किनारे की ओर बदल चुका है। इससे निर्माणाधीन पुल के आसपास कटान का खतरा लगातार बढ़ा है। बीते दिनों बाढ़ खंड के एसडीओ सुमित सचान और जेई विनायक ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति देखी थी। नदी के कटान की चपेट में निर्माणाधीन पुल के पास बना अस्थायी लोहे का पुल भी पूरी तरह क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.