पीलीभीत, अक्टूबर 14 -- शारदा नदी का जलस्तर घटने से कटान धीमा Pilibhit News: पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर काफी कम होने के साथ ही नदी की धारा का वेग भी धीमा पड़ गया है। इससे नहरोसा, हजारा और धनारा घाट क्षेत्र में कटान की रफ्तार सुस्त होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीते दिनों इन क्षेत्रों में शारदा नदी तेजी से कटान करते हुए आबादी की ओर बढ़ रही थी। नदी का रुख गांवों की तरफ होने से ग्रामीणों में अपने घरों और जमीन को बचाने की चिंता बनी हुई थी। कटान की आशंका के बीच ग्रामीण खुद ही बचाव कार्य में जुटे हुए थे। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज धारा के चलते कई स्थानों पर किनारों की जमीन तेजी से कट रही थी। नदी की धार लगातार किनारों को काटते हुए आगे बढ़ रही थी। इससे नहरोसा, हजारा और धनारा घाट क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई थी। नदी के आ...