Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि मंडी समिति गेट के समीप रहने वाले सुखपाल वर्मा ने उसको शादी करने का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। जब उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी शादी करने की बात से साफ मुकर गया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.