Pilibhit News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी दानिश पुत्र यासीन ने शादी करने का झांसा देते हुए उसको प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके बाद आरोपी शादी करने से मना करने लगा। 28 जुलाई को रात आठ बजे आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी पुत्री ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.