पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। शादी का झांसा देकर करीब दो वर्ष तक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। बाद में पहले से शादीशुदा होने की बात सामने आने पर विरोध किया तो मारपीट की गई। युवती ने एसपी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने एसपी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह वर्तमान में अपनी नाबालिग पुत्री के साथ हरिद्वार में रहकर पूजा-पाठ सामग्री बेचकर गुजारा कर रही है। करीब दो वर्ष पहले उसकी पहचान ग्राम शाहगढ़, थाना माधोटांडा निवासी विपिन कुमार पुत्र मंशाराम से हुई। आरोप है कि विपिन ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा। बाद में वह महिला और उसकी बेटी को अपने घर शाहगढ़ ले गया, जहां...