Pilibhit News: शांतिनगर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: हजारा क्षेत्र के शांतिनगर में लंबे समय से घरों में घुसकर पालतू पशुओं का शिकार कर रहा तेंदुआ आखिरकार पिंजरे में कैद हो गया। इससे लोगों को काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रांस शारदा इलाके में एक बाघ के अलावा कई तेंदुए स्वच्छंद रूप से खेतों में विचरण कर रहे हैं। शाम होते ही वह गन्ने के खेतों से निकलकर आबादी की ओर रुख करते हैं। मौका मिलते ही घरों में घुसकर छोटे मवेशियों पर हमला कर उन्हें मार डालते हैं। खेतों पर भी छोटे मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। थाने से सटे गांव शांतिनगर के पास एक तेंदुआ पिछले लंबे समय से चहलकदमी कर रहा था। उसको कैद करने के लिए गांव के पास ही पिंजरा लगाया गया था, जिसमें वह कैद हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.