पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। शराब के नशे में एक युवक की हरकत से बड़ा हादसा हो गया। युवक ने अपने पिता के घरेलू विवाद से संबंधित प्रार्थना पत्रों की गठरी में आग लगा दी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और घर में रखे गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में घर का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया, जबकि मकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम गुटैया निवासी भगवान दास का 21 वर्षीय पुत्र गौरव वर्मा एलएच शुगर फैक्ट्री में नौकरी करता है। बताया गया कि गौरव शराब का सेवन करता है। उसके माता-पिता के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसकी मां बच्चों को लेकर ग्राम बरहा आ गई थीं और काफी समय से वहीं रह र...