Pilibhit News: शराब के नशे में भाई ने लाठी-डंडे से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम घ्योना निवासी गंगाराम पुत्र अंगन लाल ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका भाई बबलू उर्फ हीरालाल शराब पीने का आदी है और अपनी मां राम देई के साथ मारपीट करता है। आरोप है कि 2 सितंबर की रात करीब आठ बजे बबलू शराब के नशे में घर आया और गाली-गलौज करने लगा। गंगाराम ने जब उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.