पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: जहानाबाद। ललौरीखेड़ा गांव में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर 20 जून को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दुकानस्वामी की तहरीर पर 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 20 जून को थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव में कंपोजिट शराब की दुकान के साथ पड़ोस में बीयर की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं और पुरूषों ने जमकर हंगामा किया था। महिलाओं ने दुकान का ताला तोड़कर भीतर रखी शराब की बोतलों को तोड़ दिया था। बड़ी संख्या में रखे पाउच और क्वार्टर भी नाली में बहा दिए गए थे।

पुलिस की कार्रवाई सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर कर शंतकिया था। सीओ सदर ने भी मौके पर पहुंचकर बातचीत की थी। महिलाओं के आक्रोश को देखते...