पीलीभीत, सितम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल व प्रदेश मंत्री अश्विनी अग्रवाल ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ नवागत डीएम आलोक कुमार को पुष्पगुच्छ सौंप कर स्वागत किया। व्यापारियों के हित और जिले के कुछ मुद्ददों पर भी आवश्यक चर्चा की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि नवागत जिलाधिकारी के कार्यकाल में प्रशासन और व्यापारियों के बीच संवाद की कड़ी और मजबूत होगी। इस मौके पर जिला महामंत्री विनीत अग्रवाल व अंकुर अग्रवाल, नवीन लोधी, अखिलेश शुक्ला, कार्तिक भसीन, राजेंद्र अग्रवाल, संजय अग्रवाल, हरदेव नेगी, रवि बजाज, प्रेमचंद गोयल, सूरज गुप्ता, रवि अग्रवाल, आलोक बंसल समेत संगठन के लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...