Pilibhit News: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर दो एसडीएम समेत तीन पर एफआईआर
पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पीलीभीत। सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मामला उठने के बाद दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर कानूनी शिकंजा कस गया है। वोटर लिस्ट में अनियमितताओं की जांच रिपोर्ट आने के बाद पूरनपुर एसडीएम मयंक गोस्वामी व अमरिया एसडीएम हेमंत चौधरी और कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी केके कश्यप की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के दौरान एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यह भी पढ़ें- पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर तगड़ा ऐक्शन, दो एसडीएम और एक कंप्यूटर ऑपरेटर पर FIR चुनाव आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.