Pilibhit News: वॉल पेंटिंग में चालू वित्तीय वर्ष की जगह पिछले साल का जिक्र
पीलीभीत, नवम्बर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए शासन से मिलने वाले बजट के इस्तेमाल में नगर पालिका की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर पालिका की ओर से शहर में वॉल पेंटिंग कराई जा रही है, लेकिन इसमें चालू वित्तीय वर्ष के बजाय वर्ष 2025-26 अंकित किया जा रहा है। ऐसे में पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से मौजूदा समय में कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता और उनकी निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरनपुर नगर पालिका क्षेत्र में कराई जा रही वॉल पेंटिंग में साफ तौर पर वर्ष 2025-26 लिखा दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि पेंटिंग का काम कर रहे कर्मचारी भी इसी वर्ष का उल्लेख कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.