पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से एक दिवसीय जनपद स्तरीय युवा उत्सव 28 अक्टूबर को वीरांगना अवंतीबाई जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि युवा उत्सव में लोकगीत (सामूहिक), लोकनृत्य (सामूहिक), नुक्कड़ नाटक (समूह), पेंटिंग, कविता लेखन एवं पीपीटी राउंड निबंध लेखन कार्यक्रम किए जाएंगे। युवा उत्सव के बारे में सभी को जानकारी दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...