पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका इंटर कालेज में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान, निबंध, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। सामान्य ज्ञान में अलीना, अरुण, निबंध में सोनम और चित्रकला प्रतियोगिता में स्वाति मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया। जनपदस्तरीय प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन विद्यालयों के 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीआईओएस विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में सभी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जनपदीय प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी इंतजार ख़ान और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य अनीतारानी की मौजूदगी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में एसएन इंटर कॉलेज पीलीभीत की छात्रा अलीना नाज़ व चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज...