Pilibhit News: विहिप ने अग्रवाल सभा की टीम का किया अभिनंदन
पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अग्रवाल सभा भवन के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल टीटी, महामंत्री राजेश विछले, उपाध्यक्ष सोनू महातिया, उपमंत्री पल्लव अग्रवाल एवं कानूनी सलाहकार नवीन कुमार शानू सहित अन्य पदाधिकारियों को पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। विश्व हिंदू परिषद -बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अम्बरीश मिश्रा, जिला मंत्री प्रवीन मोहन अग्रवाल, प्रीतम शर्मा, संगम अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, संजीव गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.