Pilibhit News: विवाहिता से मारपीट, ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप
पीलीभीत, सितम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने और ससुर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत तीन नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत की जानकारी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी विवाहिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उसका विवाह मोहल्ले के ही एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में 10 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। उसने इसकी जानकारी अपने मायके पक्ष के लोगों को भी दी। मायके वालों ने कई बार ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.