Pilibhit News: विवाहिता ने फंदा लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास
पीलीभीत, नवम्बर 24 -- Pilibhit News: पूरनपुर। पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जनपद शाहजहांपुर के थाना बंडा क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का रविवार को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में विवाहिता ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। जानकारी लगते ही परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने विवाहिता को फंदे से उतारा और उसे उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: मां से विवाद के बाद विवाहित पुत्री ने लगाई फांसी प्राथमिक उपचार के बाद भी विवाहिता की हालत में सुधार नहीं हुआ। डाक्टर ने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.