Pilibhit News: विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाला
पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ज्योरहा कल्याणपुर निवासी रितु देवी पुत्री राजू सक्सेना ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम बिठौरा कला निवासी सुरेश बाबू से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति के अलावा ससुर छोटेलाल, सास और नंद आशा देवी दहेज में दो लाख रुपए और बाइक की मांग करने लगे। जब उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी देते हुए उसको घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.