पीलीभीत, अक्टूबर 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में एक विवाहिता ने अपने पति पर मारपीट करने के बाद तीन तलाक देने और जान से मारने की धमकी देकर ससुराल से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम माधोपुर निवासी फरहीन ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व गांव के ही ओवैस पुत्र अलाउद्दीन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता था। इतना ही नहीं, वह अपने बच्चों की देखभाल पर भी ध्यान नहीं देता था। इसको लेकर परिवार में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। आरोप है कि उसकी सास के कहने पर पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज करता था और मारपीट कर उसे प्रताड़ित करता था। ...