Pilibhit News: विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पीलीभीत, अक्टूबर 24 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव रिछोला घासी निवासी संतराम ने अपनी पुत्री संगीता देवी की शादी रिछोला घासी निवासी भानु प्रताप के साथ 15 मई 2023 को की थी। इसमे बताया कि उसने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार खर्च भी किया। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में पांच लाख की मांग की गई। इंकार करने पर बेटी को 20 जनवरी 2024 को भानू प्रताप ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। संभ्रांत लोगों के बीच बातचीत से भी कोई फायदा नहीं हुआ। कोतवाली में भी सुनवाई न होने पर एसपी के आदेश पुलिस ने पति भानु प्रताप के अलावा लोकेश, हरपाल, कमला देवी, सोमवती, ढाकन लाल, राजपाल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.