Pilibhit News: विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास
पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम दहगला निवासी चंद्रकली ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी पुत्री शकुंतला देवी की शादी न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बलदेवपुर निवासी राकेश कुमार के साथ सात साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और उसकी सास कुसुमा देवी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। 18 अगस्त को आरोपियों ने पुत्री का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। चीखने की आवाज पर गांव के लोगों ने एक. होकर उसको बचाया। जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और अपनी पुत्री को मायके ले आए। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर पति समेत 05 पर हत्या का केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.