पीलीभीत, जुलाई 21 -- Pilibhit News: बिलसंडा। ढकिया जलालपुर गांव में ससुराल पक्ष के लोगों पर विवाहिता को फंदे पर लटकाकर हत्या करने का आरोप लगा है। करीब तीन महीने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। सूचना पर हरदोई से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। पति, सास, ससुर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हरदोई जिले के शाहाबाद थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर के सहदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी श्वेता सिंह की शादी 25 अप्रैल 2026 को करेली थाना क्षेत्र के ढकिया जलालपुर के रहने वाले धीरज सिंह के साथ की थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया। मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, एलसीडी, सभी फर्नीचर, दो सोने की अंगूठी व एक लाख रुपये नकद दिया। आरोप लगाया कि शा...