Pilibhit News: विवाहिता का गर्भपात कराने का आरोप
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गर्भ में बेटी होने की जानकारी मिलने के बाद जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट किए जाने की भी शिकायत की गई है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच और आरोप थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवा पकड़िया निवासी अंजुम ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें कहा गया कि उसके पति असलम रजा, ससुर मोहम्मद अहमद, सास मुन्नी बेगम और ननद उजमा ने तीसरी बार गर्भवती होने पर उसे जिला अस्पताल और बाद में शहर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में ले जाकरजांच कराई। जहां वह 26 सप्ताह की गर्भवती पाई गई। आरोप है कि घर लौटने के बाद गर्भ में पल रहे शिशु के लड़की होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.