पीलीभीत, नवम्बर 2 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। विभिन्न विभागों में चल रही योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। पांच बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। जनपद न्यायाधीश/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगाए गए मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। सभी न्यायिक अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। वृहद मेगा शिविर के नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश त्रिभुवन नाथ पासवान रहे। शिविर में जनपद न्यायाधीश/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने सभी आभार जताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव नूहिन जैदी ने प्राधिकरण क...