पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनपदीय उद्योग बंधु, निवेशमित्र पोर्टल और व्यापार बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल की विभागवार समीक्षा के दौरान बांटमाप विभाग में दो, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में एक एवं भूजल विभाग में दो आवेदन लम्बित पाए गए। एडीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को लंबित आवेदन पत्र के निस्तारण के निर्देश दिए। एवी मौरी/यूपीसीडा औद्योगिक आस्थान भरा पचपेड़ा निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। उपायुक्त उद्योग आशीष गुप्ता ने बताया कि कार्यदायी संस्था द्वारा नदी के साइड से निर्माण कार्य 80 प्रतिशत कराया जा चुका है। शेष कार्य धनराशि प्राप्त होने पर करा दिया जाएगा। आईटीआई प्रधानाचार्य ने बताया कि अप्रेन्टिस का 300 लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 92 ...