Pilibhit News: विधिपुर में फिर पहुंचे हाथी, गोले दाग कर खदेड़ा
पीलीभीत, अक्टूबर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर/लालपुर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल से निकले नेपाली हाथियों के झुंड ने मंगलवार शाम माला रेंज की गढ़ा वन चौकी क्षेत्र के बिधिपुर गांव के पास दस्तक दे दी। हाथियों का झुंड गांव के बाहर खेतों में पहुंच गया। करीब चार घंटे तक हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत बनी रही। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने गोले दागकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। मंगलवार रात करीब आठ बजे हाथियों का झुंड बिधिपुर गांव के बाहर निरंजन लाल और कल्यान के घरों के पास पहुंच गया। उस समय रामस्वरूप अपने बेटे प्रेम शंकर के साथ खेत में धान इकट्ठा कर रहे थे। आसपास हलचल सुनाई देने पर उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो खेतों में हाथियों का झुंड दिखाई दिया। इसके बाद प्रेम शंकर ने फोन से ग्रामीणों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.