पीलीभीत, अगस्त 17 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बेसिक शिक्षा भवन में बीएसए रोशनी सिंह ने नगर क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक लेकर विभिन्न मुद़्दों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई एक सप्ताह के अंदर हर हाल में करा ली जाए। विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त मिड डे मील बनवाया जाए। गुणवत्ता से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन डिजिटल अटेंडेंस लगाने पर बीएसए ने जोर देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता में यह बिंदु शामिल है। लिहाजा प्रधानाध्यापक ऑनलाइन अटेंडेंस छात्र-छात्राओं की लगाना सुनिश्चित करें। इको क्लब की गतिविधियों के तहत विद्यालय में पुष्प वाटिका जैसे हरियाली को विकसित किया जाए। छात्र-छात्राओं को नवाचार से रूबरू कराने को लेकर बीएसए ने प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया...