पीलीभीत, नवम्बर 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बेनहर गुरुकुल का वार्षिक समारोह अनंतम् हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और अभिनय के माध्यम से देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और आधुनिक उपलब्धियों को मंच पर जीवंत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार और विशिष्ट अतिथि बेनहर कॉलेज की संस्थापिका रंजीत कौर सैहमी का शिक्षिका कृतिका वर्मा, हेड ब्वाय शौर्य सिंह और हेड गर्ल शारिया फातिमा ने स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलित के बाद कार्यक्रमों की फेहरिस्त में बौद्ध युग की शांति और करुणा को नृत्य के माध्यम से साकार करते हुए कई कार्यक्रम पेश किए गए । मौर्य एवं चोल साम्राज्य के वैभव और गौरव को मंच पर जीवंत किया गया। एमडी गुरदित्त सिंह सैहमी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर...