Pilibhit News: विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से की मुलाकात
पीलीभीत, नवम्बर 26 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 के विद्यार्थियों ऐयरा अल्वी और अर्चित गंगवार ने कृषि विज्ञान केंद्र टांडा बिजैसी का भ्रमण किया और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एएस राठी से मुलाकात हुई। उन्होंने क्षेत्र में तेजी से गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण, टिकाऊ सिंचाई पद्धतियों एवं प्रभावी जल प्रबंधन उपायों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों की हायड्रा बीड्स परियोजना की सराहना की। स्कूल के कक्षा सात के विद्यार्थियों पुरान गंगवार एवं दर्श ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए ईको फ्रेंडली क्ले वॉटर फिल्टर परियोजना तैयार की है। इस बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.