Pilibhit News: विद्यार्थियों को समय प्रबंधन और कार्यों को प्राथमिकता देने पर दिए टिप्स
पीलीभीत, सितम्बर 10 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्प्रिंगडेल कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज़ में टाइम एवं प्रायोरिटी मैनेजमेंट विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला की मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट रीना अग्रवाल रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, कार्यों को प्राथमिकता देने तथा व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक जीवन में बेहतर संतुलन स्थापित करने के महत्वपूर्ण उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सफलता के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि समय का सही नियोजन और सही कार्य को सही समय पर करना भी आवश्यक है। वर्कशॉप के दौरान विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि एक साथ कई कार्यों को प्रभावी ढंग से कैसे संभाला जाए। विभिन्न कार्य का प्रबंध करने, प्राथमिकताएं तय करने और कार्यों को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.