Pilibhit News: विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 30 हजार की ठगी
पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: बीसलपुर। विदेश में नौकरी लगवाने एवं बीजा बनवाने के नाम पर 2 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीसलपुर के गांव शेरगंज धर्मंगदपुर निवासी कुलदीप कुमार पुत्र जयंती प्रसाद से मिथुन सिंह ने विदेश में नौकरी लगवाने एवं बीजा बनवाए जाने के नाम पर 2 लाख 30 हजार की ठगी कर ली और पासपोर्ट अपने पास रख लिया। मिथुन ने उससे कहा कि सऊदी अरब में प्रतिमाह एक लाख 50 हजार की नौकरी और बीजा बनवा देगा। उसने ऑनलाइन एक लाख 80 हजार रुपये आनलाइन एवं 50 जार रुपये नकद रुपये ले लिये कहा कि नौकरी न लगने पर दो माह में वापस कर दूंगा। नौकरी नहीं लगी जब उसने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी मिथुन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.