Pilibhit News: विदेशी परिंदों की निगरानी भी करेगी एसएसबी और पुलिस
पीलीभीत, अक्टूबर 16 -- Pilibhit News: पीलीभीत। साइबेरिया समेत ठंडे मुल्कों से तराई में प्रवास करने आने वाले परिंदों की सुरक्षा व्यवस्था इस बार एसएसबी और पुलिस भी करेगी। पीटीआर के अधिकारियों ने इसके लिए एसएसबी और पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिख कर आग्रह किया है। दरअसल हर साल ही अक्टूबर माह से फरवरी के बीच दूर देश से उड़ान भर कर आने वाले परिंदों की मेजबानी जिले के जलाशय करते हैं। गुलाबी सर्दी के बीच मेहमान परिंदे यहां अपना समय गुजारते हैं और वंश वृद्धि भी करते हैं। इसी क्रम में जब अक्टूबर का माह आता है तो इन परिंदों का शिकार कर बिक्री कर मुनाफा कमाने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं। ऐेसे में इन्हें बचाने के लिए प्रयास किए जाते है। इस बार पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने एसएसबी और पुलिस के अधिकारियों से आग्रह किया है कि परिंदों के बारे में अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.