Pilibhit News: विदा कराने आए परिजनों को पीटा, दस पर मुकदमा
पीलीभीत, अक्टूबर 8 -- Pilibhit News: पूरनपुर। विवाहिता की विदा कराने आए भाई के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घायल कर देने का आरोप है। आस पड़ोस के लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर पर ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ससुराल का विवाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई निवासी उमाशंकर पुत्र चोखेलाल की बहन उषा देवी की शादी लाह गांव में हुई है। छह अक्टूबर को उमाशंकर अपनी बहन की विदा करने ससुराल गए थे। आरोप है उषा देवी की ससुराल वालों ने उन्हें भेजने से मना कर दिया और उमाशंकर के साथ गाली गलौज करने लगे। इस पर उमाशंकर ने डायल 112 पुलिस को बुला लिया और पुलिस के साथ बहन की ससुराल गए। आरोप है इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने एक राय होकर लाठी डंडे से उमाशंकर और उनकी बहन उषा देवी के साथ मारपीट की। शोर शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.