Pilibhit News: विकास भवन के अधिकारियों ने ऑनलाइन जुड़कर दी हाजिरी
पीलीभीत, अगस्त 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। डीएम के कलेक्ट्रेट और विकास भवन कार्यालयों के निरीक्षण के बाद स्थिति में सुधार नजर आया है। विकास भवन के कार्यालयों के विभागाध्यक्षों की ऑनलाइन हाजिरी ली गई, जिसमें तकरीबन सभी अधिकारी उपस्थित पाए गए। यह प्रक्रिया रोजाना अपनाई जाएगी। विकास भवन के सरकारी कार्यालयों में विभागाध्यक्ष और कर्मचारियों के सीट से अनुपस्थित रहने की शिकायतें लगातार मिल रही थी। सीडीओ सतीश प्रसाद मिश्र ने दो बार विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। गुरुवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट और विकास भवन के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया था, जिसमें दस अधिकारी समेत 70 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए थे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: विकास भवन के शौचालयों का सीडीओ ने किया औचक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.