पीलीभीत, अक्टूबर 23 -- Pilibhit News: पूरनपुर। तहसीलदार गांव खमरिया पट्टी निवासी श्रीकृष्ण शुक्ला ने लोकायुक्त को भेजे पत्र भेजकर शिकायत की है। इसमें गांव के प्रशासक और सचिव पर लाखों रुपए के सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया। शपथ पत्रों के साथ की गई शिकायत में पंचायत में बिना विकास कार्य कराए विभिन्न मदों से धनराशि निकालकर बंदरबांट कर दिया गया। योजनाओं के नाम पर फर्जी भुगतान दिखाकर लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता की गई । मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...