पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- विकसित भारत युवा संसद के तीन चरण Pilibhit News: पीलीभीत। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत की ओर से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक चिंतन एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम कराए जाएंगे। ये तीन चरणों में किए जाएंगे। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी शिवम शर्मा ने बताया कि विकसित भारत युवा संसद तीन चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में जिला स्तरीय राउंड होंगे, जिसमें देश के सभी 786 जिलों में होने वाले इस चरण में प्रतिभागियों को निर्धारित विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने होंगे। जिला स्तर पर प्रत्येक राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश से तीन प्रतिभागियों का चयन अगले चरण के लिए किया जाएगा। द्वितीय चरण राज्...