पीलीभीत, सितम्बर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर दियोरिया मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीसलपुर के गांव ब्रिसिंगपुर निवासी 52 वर्षीय रीतराम पुत्र राजाराम साइकिल से बीसलपुर आ रहे थे। तभी रास्ते में तेजगति से रहे वाहन ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे रीतराम घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...